logo

छोले-भटूरे की बढ़ी कीमत से खफा हुआ मजदूर, DC से बोला- गरीबों को लूटता है; कार्रवाई कीजिए

majdoor_chole.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पंजाब के संगरूर में छोले-भटूरे की कीमत बढ़ने से एक मजदूर नाराज हो गया। मजदूर बिंदर सिंह इस कदर नाराज हुआ कि उसने इसकी शिकायत डिप्टी कमिश्नर को कर दी। मजदूर ने कहा कि आम गरीब लोगों से लूट हो रही है। इसके खिलाफ आप कार्रवाई करें। जो बिना वजह अपने हिसाब से ही रेट बढ़ाएं जा रहे हैं। डिप्टी कमिश्नर ने मामले की जांच के लिए एडीएम को आदेश दिया। बता दें कि मजदूर अपने गांव से शहर काम करने आया था। यहां जब वो छोले-भटूरे खाने पहुंचा तो उसकी कीमत 40 रुपए थी। यह मजदूर को ज्यादा लगी। जिसके बाद उसने इसकी शिकायत दर्ज कराई। 


40 रुपए का एक प्लेट देख गुस्सा गया मजदूर
मिली जानकारी के अनुसार बिंदर सिंह 16 अप्रैल को घर से मजदूरी करने आया था। वह अपने साथ खाना लेकर आया था लेकिन दोपहर का खाना खराब हो गया। जिसके बाद वह पास में लगे छोले-भटूरे के ठेले पर खाने पहुंचा। यहां कीमत उसे 40 रुपए बताई गई। बिंदर सिंह को पहले के मुकाबले छोले-भटूरे महंगी लगी। क्योंकि, वह इसी ठेली पर पहले 20 रुपये प्लेट खा चुका था। इसलिए उसने इसका विरोध किया। इसकी शिकायत डिप्टी कमिश्नर को कर दी। 


एक आम आदमी को इंसाफ मिल रहा है,अच्छा लगा रहा
मजदूर बिंदर सिंह का कहा कि उसकी शिकायत पर कार्रवाई हो रही है। एक आम आदमी को इंसाफ मिल रही है। अच्छा महसूस हो रहा है। उसने बताया कि जब उसने शिकायत की थी तो लोग उसका खूब मजाक उड़ा रहे थे। बिंदर सिंह ने लिखा कि वह संगरूर की करतारपुर बस्ती का रहने वाला एक मजदूर है। एसडीएम चरणजोत सिंह बलिया ने बताया, छोले भटूरे की प्लेट का रेट ज्यादा होने के चलते जिले के डिप्टी कमिश्नर के पास एक शिकायत आई थी। जो जांच के लिए मेरे पास आई। शिकायत चाहे छोटी हो या बड़ी, शिकायत होती है। हम जल्द कोशिश करेंगे कि मामले को सुलझा लिया जाए। 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86

Tags - Punjab punjab policeshocking news